इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Manmohan Singh पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था और वह लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे।
इसके बाद उन्हें शाम सवा छह बजे दिल्ली AIIMS के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय Dr. Manmohan Singh का इलाज न्यूरो के Dr. Achal Srivastava और दिल के Dr Nitish Nayak कर रहे हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।
Manmohan Singh शुगर से भी पीड़ित हैं डॉ. मनमोहन, कोरोना भी हुआ था
बता दें कि मनमोहन सिंह को शुगर की भी बीमारी है। वहीं, इसी साल 19 अप्रैल को वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट् टी दे दी गई थी।
Manmohan Singh दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी हैं
पूर्व पीएम की पहले ही दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी हैं। उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूके में हुई थी, जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी। पिछले साल मई के महीने में भी उन्हें बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
Read More :How Did Diabetes patients stay fit in Covid : Covid में Diabetes के मरीज कैसे रहें Fit