India News (इंडिया न्यूज़), Mann ki Baat 100 Episode,मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के मन की बात (Mann ki Baat 100 Episode)100 वें एपिसोड को संबोधित किया एस दौरान उन्होंंने देश की जनता से बात करते हुए कई अहम बातें कहीं। अन्होंने कहा कि अक्टूबर 2014 में विजयादशमी के दिन शुरू हुई ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) लोगों के लिए अच्छाई और सकारात्मकता का अनोखा त्योहार बन गई है।
100 अंक दिखने में तो साधारण मगर..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड (Mann ki Baat 100 Episode) होने पर अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने कहा कि ये 100 अंक दिखने में तो साधारण दिखता है मगर ये असाधारण उपलब्धि है। ‘मन की बात’ का 100 एपिसोड होना, सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि हर देशवासी के लिए गर्व का क्षण है। हमारे प्रधानमंत्री अपने मौलिक विचारों और तरीकों की वजह से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।
11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित
22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, मन की बात फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित की जाती है। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जाता है। लोगों के जीवन पर मन की बात के प्रभाव के संबंध में एक अध्ययन किया गया।
100 करोड़ से अधिक लोग जुड़े
अध्ययन से पता चला है कि 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार मन की बात से जुड़े हैं, यह सीधे लोगों से बात करता है, जमीनी स्तर के परिवर्तनकर्ताओं और लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और लोगों को सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रभावित करता है। कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा देश भर के राजभवनों में सीधा प्रसारण भी किया गया।