India News (इंडिया न्यूज), Manoj Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार को 87 साल की उम्र में निधन हो गया।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मनोज कुमार का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि अभिनेता कुछ दिनों से बीमार थे। कुणाल गोस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए अपने पिता का दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि अभिनेता मनोज कुमार 2 से 3 हफ्ते से बीमार थे। उन्हें इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज कुमार की फिल्मों के बारे में कुणाल गोस्वामी ने कहा कि पिता असल जिंदगी में सभी से जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘उपकार’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘पूरब पश्चिम’ जैसी फिल्में दीं। ये फिल्में उस समय भी प्रासंगिक थीं और भविष्य में भी रहेंगी।
घर के बाहर पसरा सन्नाटा
इस बीच कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें दिवंगत अभिनेता के घर के बाहर सन्नाटा देखा जा सकता है। गोस्वामी टॉवर के बाहर एक पोस्टर देखा जा सकता है जिसमें उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई है। जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े नौ बजे मनोज जी का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार और पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके बाद पवन हंस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
‘चीन गलत खेल रहा, वो घबरा गए…’ ड्रैगन के पलटवार पर ट्रंप ने साधा निशाना, बीजिंग को लेकर कही बड़ी बात