India News (इंडिया न्यूज), Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि मनोज कुमार का अंतिम संस्कार उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने किया। मनोज पंचतत्व में विलीन हो गए।

‘चला गया सितारा…’ पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार तो फूट-फूट कर रोने लगा बॉलीवुड, अंतिम विदा देने पहुंचे ये दिग्गज कलाकार

मनोज कुमार को दी गई 21 तोपों की सलामी

मनोज कुमार पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी पहुंचे थे। अभिनेता की पत्नी शशि का रो-रोकर बुरा हाल है। मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखाई दी। मनोज कुमार को राजकीय सम्मान देने के बाद पुलिस अधिकारी उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट की ओर लेकर गए हैं। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी और उनके बेटे अर्थी के आगे रहे।

सिनेमा में खास योगदान

मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान देशभक्ति से भरी फिल्मों से मिली। ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘क्रांति’ और ‘शोर’ जैसी फिल्मों ने उन्हें जन-जन का हीरो बना दिया। उनकी फिल्मों में देशभक्ति, सामाजिक संदेश और आम आदमी की समस्याओं को प्रभावी ढंग से दिखाया जाता था, जिससे दर्शकों के दिलों में उनकी अलग जगह बनी।

‘सफेद कुर्ता, ब्लैक जैकेट…’, अमिताभ- अभिषेक से सलीम खान तक, मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में नम आंखों से उमड़ा बॉलीवुड, अंतिम विदाई के समय मची चीख-पुकार