India News (इंडिया न्यूज़), Madhya pradesh: मध्य प्रदेश के सिवनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें बताया गया कि, सिवनी के लूघरवाड़ा में एक साथ कई बेबी कोबरा सांप एक साथ एक मैरिज गार्डन देखने को मिले जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिस समय सांप देखे गये उस समय कोई भी वहां शादी नही हो रही थी। सिर्फ मैरिज गार्डन के कर्मचारी ही मौजूद थे। इसलिए किसी भी प्रकार का कोई खतरा का मामला सामने नहीं आया। बाद बेबी कोबरा को सर्पमित्र द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया।
18 बेबी कोबरा मिले
कोबरा के बच्चे निकलने से पहले यहां 4 फीट लम्बी नागिन निकली थी। जिसे सर्पमित्र प्रवीण तिवारी ने मैरिज गार्डन के संचालक की सूचना पर रेस्क्यू कर जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया था। उसके अगले दिन उसी जगह पर कुछ बेबी कोबरा देखे गए। इसी तरह कई दिनों तक लगातार छोटे छोटे बेबी कोबरा मिलने की सूचना सर्प मित्र को प्राप्त हुई। जिसके बाद मैरिज गार्डन के अंदर एक नाली की खुदाई शुरू की गई। जिसमें कुल 18 बेबी कोबरा मिले। फिर सभी बेबी कोबरा का रेस्क्यू किया गया। सभी को सुरक्षित पकड़ने के बाद सर्प मित्र ने जंगल ले जाकर छोड़ दिया।
बेबी कोबरा को जंगल में छोड़ा गया
सर्पमित्र प्रवीण तिवारी ने बताया कि, अग्रोहा लॉन में जो बड़ा कोबरा सांप मिला था। यह बेबी कोबरा उसी के सपोले हैं। और यह बेबी कोबरा हाल ही में अंडे से बाहर निकले हैं। सर्पमित्र ने यह भी बताया कि बेबी कोबरा भी बड़े कोबरा सांप की तरह जहरीले होते हैं। और बड़े कोबरा की तरह घातक भी होते हैं। बेबी कोबरा को रेस्क्यू करना बड़े कोबरा की तुलना में कठिन होता है। लेकिन उनके द्वारा सूचना पर पहले बड़े कोबरा और फिर सभी बेबी कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।