India News (इंडिया न्यूज), Supersonic Cruise Missile : पहलगाम में भारतीयों के नरसंहार का बदला भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से ले लिया है। इसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 9 जगहों को टारगेट कर तबाह कर दिया है। इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की सरकार की तरफ से पुष्टि हुई है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का भी इस्‍तेमाल किया गया है। ब्रह्मोस के वार से पड़ोसी देश में आतंक मच गया है। इसके बाद से ही दुनिया के कई देश इसके दीवाने हो गए हैं। अब इसको खरीदने के लिए लंबी लाइन लग गई है।

ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस के संयुक्त प्रयास से विकसित की गई सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। यह लैंड, एयर और शिप कहीं से भी मार करने में सक्षम है। इससे ये दुश्मनों को जमीन, आकाश और समंदर में तबाह कर सकती है। ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल अपनी हाई-स्‍पीड और सटीकता के लिए जानी जाती है।

दुनिया भर के देशों ने ब्रह्मोस में दिखाई रुचि

हाल के समय में सिर्फ फिलीपींस ऐसा देश है, जिसने ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद के लिए भारत के साथ कॉन्‍ट्रैक्‍ट किया है. जनवरी 2022 में फिलीपींस ने $375 मिलियन का समझौता किया था, जिसके तहत उसे तीन कोस्‍टल डिफेंस बैटरी की आपूर्ति की जानी थी. पहली बैटरी अप्रैल 2024 और दूसरी अप्रैल 2025 में सप्‍लाई की गई है। लेकिन अब दुनिया के कई देश इसमें इंटरेस्ट दिखा रहे हैं।

ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखाने वाले देश –

इन देशों में सबसे पहला नाम इंडोनेशिया का है, जो ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के एडवांस्‍ड वर्जन की खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा है। वियतनाम भी $700 मिलियन के सौदे की योजना पर काम कर रहा है। मलेशिया अपने सुखोई Su-30MKM लड़ाकू विमानों और केदाह क्लास युद्धपोतों के लिए मिसाइलों की खरीद पर विचार कर रहा है।

इसके अलावा थाईलैंड, सिंगापुर, ब्रुनेई, ब्राजील, चिली, अर्जेंटीना, वेनेजुएला, मिस्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, ओमान, दक्षिण अफ्रीका और बुल्गारिया जैसे देश भी ब्रह्मोस मिसाइल में अपनी रूचि दिखा रहे हैं।

कुछ बड़ा होने वाला है! PM की इस तस्वीर से पाकिस्तान में फिर हड़कंप, दुश्मन के पायलटों की उड़ी नींद

‘विनाश होगा…महाविनाश’, Video में देखें PM Modi ने कैसे दोगुना कर दिया सेना का जोश? कविता सुनाकर बयां किए जज्बात