India News (इंडिया न्यूज), Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ में अपने पति सौरभ की वीभत्स तरीके से हत्या करने वाली हत्यारिन पत्नी मुस्कान चार से छह सप्ताह की गर्भवती है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) को मेडिकल कॉलेज में उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया था। अल्ट्रासाउंड के लिए मुस्कान को जेल से कड़ी सुरक्षा में मेडिकल अस्पताल लाया गया था। अल्ट्रासाउंड के बाद पुलिस ने उसे वापस जेल में दाखिल कर दिया। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर तीन मार्च की रात अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया था।

जेल में बंद है मुस्कान और साहिल

इसके बाद वह प्रेमी के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई थी। 17 मार्च को हिमाचल से लौटने पर मुस्कान ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। 19 मार्च को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तब से मुस्कान और साहिल जेल में बंद हैं। आपको  जानकारी के लिए बता दें कि, 5 अप्रैल को जेल में मुस्कान को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ ने उसकी जांच की, जिसमें उसके गर्भवती होने का पता चला। इस पर जेल प्रशासन को उसका अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई।

सर यहां नीले ड्रम में 15 टुकड़े…, फोन बजते ही पुलिस वालों के उड़े होश, सच्चाई जान पैरों तले निकल जाएगी जमीन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने क्या कहा?

शुक्रवार सुबह 11:45 बजे कड़ी सुरक्षा में मुस्कान को जेल से मेडिकल लाया गया। जेल से फार्मासिस्ट भी उसके साथ थे। भारी पुलिस बल भी मौजूद था। मेडिकल के स्त्री रोग विभाग में डॉक्टर ने मुस्कान का अल्ट्रासाउंड किया। दोपहर डेढ़ बजे उसे वापस जेल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मेडिकल में मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि वह चार से छह सप्ताह की गर्भवती है। उसे कोई परेशानी नहीं है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के मुताबिक उसे दवा और डाइट दी जाएगी।

भारतीय सेना ने आतंकियों की बड़ी घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक जवान शहीद