India News (इंडिया न्यूज), Mehul Choksi Arrested: पंजाब नेशनल बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। 65 वर्षीय चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अपील पर शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) को गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी जेल में है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मेहुल चौकसी कैंसर से पीड़ित है। वो कैंसर के इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम आया था जिस दौरान उसे धर लिया गया। उसकी बिमारी हर तरफ से उसकी जान की दुश्मन बन बैठी है।
किस बिमारी से पीड़ित है मेहुल चौकसी?
हम आपको मेहुल चौकसी की उस बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने उसकी जान लेने से पहले उसको जेल में डलवा दिया है। क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया एक प्रकार का ब्लड और बोन मेरो कैंसर है। यह ल्यूकेमिया दूसरे प्रकार के ल्यूकेमिया की तुलना में बहुत धीमी गति से आगे बढ़ता है। क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया में लिम्फोसाइटिक शब्द बीमारी से प्रभावित कोशिकाओं से आता है, लिम्फोसाइट्स नामक श्वेत रक्त कोशिकाओं का एक समूह है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया ज्यादातर बूढ़े लोगों में पाया जाता है। जिन लोगों को यह बीमारी होती है उनके शरीर में असामान्य लिम्फोसाइट्स बनने लगते हैं जो ठीक से काम नहीं करते हैं। इसके कारण बोन मेरो का कार्य भी प्रभावित होता है। क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया का कोई कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन इस पर अभी भी शोध जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार, रक्त कोशिकाओं की वृद्धि को नियंत्रित करने वाले जीन में बदलाव के कारण यह समस्या हो सकती है।
13,500 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड में आरोपी मेहुल चौकसी
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड किया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत से बेल्जियम भाग गया था। यहां वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था। प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। कई रिपोर्टों से पता चला है कि चोकसी के पास बेल्जियम में ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ है और वह इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम आया है।