India News (इंडिया न्यूज़) Mizoram Exit Poll 2023 : आज मिजोरम समेत अन्य पांच राज्यों का एग्जिट पोल सामने आया हैं। इसके साथ ही आज तेलंगाना में चुनाव भी सम्पन हुआ है। इस एग्जिट पोल में मुताबिक एमएनएफ को 15 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 9 सीटें मिलने के आसार हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी अभी भी जनाधार तलाशती दिख रही है।
मिजोरम मे क्या कहता है पोल
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 9 सीटें मिलेंगी। एमएनएफ को 18 सीटें जीतेगी। तो वही भाजपा को 0-2 सीट मिल सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुसार अन्य और निर्दलीय के खाते में 12-16 सीटें जानें का अनुमान है। वही बात ETG के अनुसार करे तो बीजेपी को 0 – 2 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को 9 -13 सीट मिलने की उम्मीद। MNF को 14 – 18 सीट मिलेगा और ZPM को 10 – 16 सीट मिलने का आसार है।
क्या है मिजोरम के समीकरण?
मिजोरम विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं। इस बार मिजोरम में कुल 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। मिजोरम में 7 नवंबर को सभी 40 सीटों पर मतदान हुआ था। सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट के मुखिया और मुख्यमंत्री जोरमथंगा राजधानी आइजोल की आइजोल पूर्व-1 सीट से चुनाव में उतरे थे। इस सीट से एमएनएफ के अलावा लालदुहोमा की पार्टी जोरम नेशनलिस्ट पार्टी भी अपने उम्मीदवार को उतरी थी।
2018 में क्या था एग्जिट पोल?
बात साल 2018 में एग्जिट पोल की करे तो उत्तर पूर्व राज्य मिजोरम में कांग्रेस को मुश्किल में बताया गया था। लगभग सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस और एमएनफ के बीच कांटे की टक्कर और एमएनएफ के लिए बढ़त दिखा दिया था। लेकिन पिछले चुनाव में 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को चार सीट मिली थी। वही एमएनएफ को 27 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि भाजपा ने बस खाता खोला और एक सीट पर विजय हासिल हुई थी। इसके अलावा आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली थी। इसके साथ ही राज्य में मुख्यमंत्री जोरमथंगा के नेतृत्व में एमएनएफ की सरकार बनी थी।
टाइम्स नाउ- सीएनएक्स
कांग्रेस 16 सीटें
एमएनएफ 18 सीटें
अन्य 6 सीटें
न्यूज एक्स- नेता
कांग्रेस 15 सीटें
एमएनएफ 19 सीटें
अन्य 6 सीटें
Also Read:
- Assembly Elections 2023: कितने सटीक रहे थे विधानसभा चुनाव 2018 के एग्जिट पोल, जानें डिटेल
- Telangana Elections 2023 live Update: तेलंगाना की जनता है तैयार, सुबह सात बजे से मतदान शुरु
- IMD Weather Update: 2023 के हर महीनों में लगभग बिगड़ा रहा मौसम, देशभर में हुई हजारों मौतें; जानें वजह