India News (इंडिया न्यूज), Mizoram Stone Quarry Collapse: मिजोरम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाां एक पत्थर खदान में मंगलवार 28 मई को भीषण हादसा हो गया। राज्य के आइजोल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। मिजोरम पुलिस ने कहा कि यह घटना आइजोल के दक्षिणी बाहरी इलाके मेल्थम और ह्लिमेन के बीच इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। आज सुबह से इलाके में जारी बारिश के बीच यब बड़ा हादसा हुआ है।

बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित

डीजीपी अनिल शुक्ला ने कहा कि, दस शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि कई अन्य मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।

Panchayat 3 Review: कॉमेडी और एक्शन से भरपुर हैं पंचायत 3, इस बार अलग हैं ‘फुलेरा’ की कहानी -Indianews

 

मिजोरम में भूस्खलन

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। उन्होंने कहा कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है। बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

मामले का अपडेट जारी है…

इंटीमेट सीन ना करने पर Shabana पर भड़के Shashi Kapoor, एक्ट्रेस ने सुनाया सालों पुराना किस्सा -Indianews