इंडिया न्यूज, मुंबई :
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के पालघर जिले (Palghar district) में स्टील फैक्ट्री (steel factory) में भीड़ ने हमला कर दिया है। इसमें करीब 20 पुलिसकर्मी (Policemen) जख्मी हो गए हैं। भीड़ ने वाहनों को भी नहीं बख्शा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक 12 वाहनों (12 vehicles) को भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने 27 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
श्रमिक संघ के करीब 100 लोगों ने की फैक्टरी कर्मियों की पिटाई
पालघर जिले के बोईसर कस्बे में स्थित स्टील फैक्टरी में कल यह घटना हुई है। एक श्रमिक संघ के करीब 100 से अधिक मेंबर अचानक फैक्टरी के परिसर में जबरदस्ती घुस गए और उन्होंने अंदर मौजूद कर्मचारियों के साथ मरपीट शुर कर दी। उपद्रवियों ने परिसर में भी तोड़फोड़ की। जब हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाया गया तो उपद्रवियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा।
हिरासत में लिए 27 आरोपियों पर केस दर्ज तनाव व्यापत
आधिकारिक जानकारी के अनुसार हमले में 19 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उपद्रवियों ने पुलिसवालों की गाड़ियों को तोड़ा है। गिरफ्तार किए गए 27 आरोपियों पर जानमाल को नुकसान पहुंचने, हत्या की साजिश रचने व तोड़फोड़ करने की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवादकर ने कहा है कि स्थिति अब भी तनावपूर्ण है, पर काबू में है।
जानिए क्यों हुआ हमला
फैक्टरी के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी में अरसे से श्रमिक संघ से जुड़ा एक मुद्दा लंबित चल रहा था, जिसके कारण हमला हुआ है। अधिकारी ने यह नहीं बताया है कि मुद्दा क्या है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस श्रमिक संघ के उग्र सदस्योें को शांति कर रही थी तभी उन्होंने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। घटना के बाद फैक्टरी परिसर के आसपास भी लोगों के में डर का माहौल है।
Mob Attacked Steel Factory In Palghar many policemen Injured 12 Vehicles Damaged
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : मुंबई में लाउडस्पीकर पर अजान देने पर 2 मस्जिदों पर मामला दर्ज
यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर लगाए खालिस्तानी झंडे
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube