India News ( इंडिया न्यूज़ ) Monsoon Diet: बारिश का मौसम जहां गर्मियों से आपको राहत देता है। वहीं अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में आपको बहुत सोच समझ के अपने डाइट को चुनने की जरूरत होती है अगर जरा सा भी कुछ उल्टा-सीधा खा लिया तो आप लंबे वक्त तक खटिया पकड़ सकते हैं। क्योंकि इस मौसम में सबसे ज्यादा इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा जर्म्स, बैक्टीरिया और कीटाणु के पनपने की संभावना होती है। ऐसे में आज हम आपको बताते है किन फ़ूड से आपको दिक्कत हो सकती है इन मौसम में…
डेरी प्रोडक्ट
मॉनसून सीजन में रोजाना डेरी प्रोडक्ट दही, छाछ का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि बरसात के मौसम में बहुत जल्दी खाने पीने की चीजों में बैक्टीरिया पनपता है और दही में वैसे ही पहले से बैक्टीरिया होता है। अगर आप इसको रोजाना कहते हैं तो इससे आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।
जंक फूड
इस मौसम में जंक फूड से भी दूरी बना लेनी चाहिए। सड़क किनारे मिलने वाले चाट- पकौड़ियों से डेंगू मलेरिया का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। इसलिए फर्मेंटेड फूड जैसे इडली, डोसा, जलेबी, दही बड़ा जैसी चीज खाने से मना किया जाता है।
तली भुनी चीज़े
इस मौसम में तली भुनी और मसालेदार चीज भी खाना ठीक नहीं होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। जिससे आपको अपच और दस्त की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।