India News(इंडिया न्यूज), Delhi Monsoon: दिल्ली में अभी तक लोग भीषण गर्मी से परेशान हुए हैं लेकिन बहुत से क्षेत्रों में बारिश का आगमन देखने को मिला है। बावजूद गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिली है क्योंकि हवा में नमी है। इस बीच दिल्लीवासियों के लिए आईएमडी एक खुशखबरी दी है। आपको बता दें कि मानसून के आने की तारीख जारी नहीं की गई पर मानसून दिल्ली में प्रवेश करने जा रहा है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा T20i में हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हिटमैन -IndiaNews

येलो अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले दिनों में हल्की बारिश का अनुमान है, लेकिन भारी वर्षा मानसून के आगमन के बाद ही होने की संभावना है, जो आमतौर पर 27 जून को दिल्ली में शुरू होता है। आईएमडी ने 29 और 30 जून को गरज के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन इसने अभी तक राजधानी में मानसून के आगमन की अपेक्षित तारीख नहीं बताई है। हालांकि कुछ दिनों से गर्मी से राहत देखने को मिली है और अब यहां के लोगों को बारिश का इंतजार है।

Kerala: केरल को बदलकर रखा जाएगा नया नाम? राज्य सरकार ने रखा प्रस्ताव-Indianews

लोगों को मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को बारिश और आंधी के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आईएमडी ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि राजधानी में मानसून कब तक आने की उम्मीद है। दिल्ली में 14 मई से 21 जून तक सबसे खराब मौसम रहा, जब अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। शनिवार को यह सिलसिला टूट गया, जब अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।