India News (इंडिया न्यूज़), Weather Today, नई दिल्ली: देश में प्री मानसून और प्री मानसून आने के चलते बारिश हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक में झमाझम बारिश हो रही है। आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं देश के कुछ राज्यों में दो तीन दिनों में बारिश के पहुंचने के आसार हैं।
बारिश का सिलसिला जारी
दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। IMD के अनुसार, राजधानी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली में आज दिनभर तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही झमाझम बारिश होगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिस कारण राज्य में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य के कुछ इलाकों में IMD ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में अलर्ट जारी
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही 29 जून तक राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्री मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। IMD ने देहरादून, नीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर अजमेर, उदयपुर और कोटा में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के 11 जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन इलाकों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही
वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश ने खूब तबाही मचाई हुई है। राज्य के कई इलाकों में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश में इसी तरह मौसम खराब बने रहने की आशंका है। जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। प्रदेश में बारिश के कारण बिजली सेवा और पेयजल योजनाएं भी बाधित हुई हैं।
हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, बिहार, असम, कर्नाटक, उप. हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिमी हिमालय और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
Also Read: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, 74 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस