इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
देश के कई राज्यों में बारिश व बाढ़ का कहर जारी है। मध्यप्रदेश में हालात काफी खराब हैं। वहां कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। अधिकतर बांध लबालब हैं जिसके कारण उनके गेट खोलने पड़े हैं। मध्यप्रदेश के अलावा मौसम विभाग ने गुजरात, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अब भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें :मेरठ में रिटायर दरोगा की गला काटकर हत्या,युवक बोला, मैंने किया मर्डर
उत्तर पश्चिमी इलाके में आगे बढ़ रहा दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बना दबाव का क्षेत्र पश्चिमी व उत्तर पश्चिम इलाके में आगे की तरफ बढ़ रहा है। इससे पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के कुछ जगह बाढ़ की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिन दिल्ली में भी भारी बारिश का अनुमान है।
दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
आईएमडी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में आज बादल छाए रहेंगे। 35 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। हल्की बरसात भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में अब भी 104 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा करीब 150 ट्रांसफार्मर खराब हैं जिस कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। ाठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग का चक्की खड्ड पुल आज खुल जाएगा।
यूपी व एमपी के कई जिलों में रेड अलर्ट
यूपी के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 16 में रेड अलर्ट है। राज्य के 21 जिलों में इस समय मानसून एक्टिव है। इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश के भी आज कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बड़े हिस्से में नदियां, नाले और अन्य जलस्रोत पहले ही उफान पर हैं लोगों को मूसलाधार बारिश के बीच यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें : पैगंबर मोहम्मद पर अब इस बीजेपी विधायक ने की ववादित टिप्पणी, सड़कों पर लोग
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !