India News ( इंडिया न्यूज़ ) Moscow News : मास्को के उत्तर में रूस के सुरक्षाबलों के लिए आप्टिकल उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में एक बड़ा विस्फोट हुआ है। जिसमें में 45 लोग घायल हो गए है। वहीं कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फैक्ट्री में कई तरह का नुकसान हुआ है। अब रूस में तीन दिन में दूसरी बार ड्रोन अटैक हुआ। इस बार यह हमला राजधानी मॉस्को में किया गया। शहर के मेयर ने मंगलवार को बताया कि यहां एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पर एक ड्रोन हमला हुआ, वहीं एक ड्रोन को मार गिराया गया।

रूसी मीडिया का दावा

इस हमले के बाद रूस ने मॉस्को के वनुकोवो हवाईअड्डा को बंद कर दिया था। यहां से उड़ान भरने और लैंड होने वाली फ्लाइट्स को रि-डायरेक्ट कर दिया था। एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया था। रूसी मीडिया ने दावा किया था कि हमला रात के समय किया गया, जिसकी जद में दो सरकारी बिल्डिंग आ गईं। बिल्डिंगों में लगे कांच टूट गए। हालांकि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई थी।

ये भी पढ़े- पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर से भारत के लिए कही ये बातें, हर तरफ हो रहे हैं चर्चे