India News (इंडिया न्यूज), MP Assembly election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने सागर जिले की 8 सीटों में से 7 के टिकट घोषित कर दिए हैं। बंडा और देवरी में टिकट बदले गए हैं। तो सागर नरयावली, खुरई, रहली और सुरखी में वर्तमान विधायकों को ही मैदान में उतारा है। 7 सीटों पर टिकट होने के बाद सागर और बंडा में बगावत के सुर शुरू उठे हैं।
- सागर जिले की 8 सीटों में से 7 के टिकट घोषित
- घोषणा के बाद बंडा और देवरी में टिकट बदले गए
निर्दलीय से भी लड़ सकता हूं चुनाव
दोनों जगह से भाजपा के नेताओं ने नाराजगी जताते हुए पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सागर विधानसभा क्षेत्र से शैलेन्द्र जैन को भाजपा ने टिकट दिया है, तो वहीं सागर से ही भाजपा के मुकेश जैन ढाना का कहना है मैं सागर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ूंगा। चुनाव निर्दलीय या पार्टी से लडूंगा इसका खुलासा आगे आने वाले दिनों में करेंगे। लेकिन वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।
बंडा से ही टिकट की मांग
बंडा विधानसभा की बात करें तो बंडा में भाजपा ने वीरेंद्र सिंह लोधी को टिकट दिया है। तो वहीं बंडा से पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे सुधीर यादव टिकिट की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्होंने भाजपा इस्तीफा दे दिया। अब उनका भी कहना है कि, वह भी बंडा से चुनाव निश्चित ही लड़ेंगे। साथ ही बंडा से ही टिकट की मांग कर रहे रंजोर सिंह बुंदेला ने हाल ही में भाजपा से इस्तीफा देकर बीएसपी का दामन थाम लिया है। अब बीएसपी से वह बंडा से चुनाव लड़ेंगें।
Also Read:
- GST ON Gangajal: गंगाजल पर टैक्स को लेकर CBIC ने दी सफाई, कांग्रेस ने लगाया था यह आरोप
- Israel Hamas War: आज से होगी इजरायल में फंसे भारतीयों की वापसी, सरकार ने उठाया यह कदम
- Bihar Train Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना एक संयोग या कोई साजिश? लोको पायलट ने किया बड़ा खुलासा