India News MP (इंडिया न्यूज़),MP News: MP में लगातार सामने आ रहे दुष्कर्म के मामले शर्मसार करने वाले हैं। आपको बता दें कि ताजा मामला सागर का है, जहां 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में गांव के ही 1 व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

ग्रामीण को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि सागर जिले की बंडा तहसील के गांव सिसगुआ का है। बताया गया कि घर में 80 वर्ष की वृद्ध महिला अकेली रहती थी। बीते दिनों उसकी लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मामले में अब एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की खोज में

आपकी जानकारी के लिेए बता दें कि सागर एडिशनल SP डॉ. संजीव उइके ने बंडा थाना परिसर में पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। बता दें कि मामला 27-28 सितंबर की दरमियानी रात्रि का है। पुलिस को वृद्धा के शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि घटना के बाद से सिसगुआ गांव का रहने वाला सरमन गौड़ नजर नहीं आ रहा है। मृतिका के घर वालो द्वारा संबंधित व्यक्ति पर संदेह किए जाने और घटना के बाद गांव से भाग जाने पर पुलिस ने टीम गठित की। पुलिस टीम आरोपी की खोज में बीना, कटनी, भोपाल, सागर, पथरिया रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर पहुंची। 3 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली कि सरमन गौड़ शाहपुर से सिसगुआ पैदल जा रहा है। मुखबिर की जानकारी पर पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। पुलिस की पूछताछ में उसने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करना और पत्थर मारकर उसकी हत्या करना स्वीकार कर लिया।

Bihar Road Accident: बिहार में बेकाबू हुआ ट्रक, ई रिक्शा में सवार 2 की मौत 6 घायल