India News MP (इंडिया न्यूज़), MP News: CM मोहन यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया। CM ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा की। CM मोहन यादव के निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों के पूजन अवसर पर मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों समेत समस्त स्टाफ शस्त्र पूजन में शामिल हुए । CM ने बताया कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का काफी महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से काफी जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है।

अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक

CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया और अहिल्या देवी की 300वीं जयंती पर दशहरा पर्व भी समर्पित किया। CM ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को भी याद किया। CM मोहन यादव ने बताया कि दशहरे का पर्व हमारी सनातन संस्कृति से काफी जुड़ा हुआ है और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

कभी आक्रमण भी नहीं हुआ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष का दशहरा विशेष रूप से अहिल्या देवी की 300वीं जयंती और राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मोत्सव को समर्पित किया है। उन्होंने बताया अहिल्या देवी ने सदैव अपने राज्य और अखंड भारत की सुरक्षा के लिए सुशासन का पालन भी किया। उनका शासन एक बड़ा उदाहरण है कि उनके राज्य पर कभी आक्रमण भी नहीं हुआ।

Iran को इस अपने ने दिया सबसे बड़ा धोखा? Netanyahu ने मुस्लिम देश के साथ कर दिया खेला, तबाही के बाद खुला राज