भोपाल। MP Pragya Thakur lashed out at the alcoholics : भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शराबियों को लताड़ लगाई है। उन्होंने अपने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, जो लोग 31 की रात को शराब पीकर दोपहर में जगेगें वो क्या नया साल देखेंगे। उन्‍होंने कहा कि ऐसी पाश्चात्य सभ्यता का अनुकरण करने के संस्कार हमारे नहीं हो सकते।

शराब पीने वाले संस्कारहीन

सांसद ने शराब पीने वालो को संस्कारहीन कहा है। उन्होने कहा कि शराब पीना हमारे सभ्यता, संस्कृति में नहीं है। उन्होंने इससे पहले क्रिसमस सेलिब्रेट को भी पश्चिमी सभ्यता का हिस्सा बताया। बोली- ये सब अग्रेंज करते हैं। नया साल पर उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में नए साल की शुरुआत चैत्र मास में होती है। मेरे लिए आज कोई नया साल नही है। दरअसल, साध्वी व सांसद प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रही थी।

कुछ दिन पहले प्रज्ञा ठाकुर ने चाकू तेज रखने का दिया था बयान

सांसद ने कर्नाटक के  शिवमोगा में  एक हिंदू समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि” आप सभी अपने घरों में हथियार को तैयार कर रखें, जिस किसी के घर में हथियार नहीं हैं वो सब्जी काटने वाले चाकू में ही धार बना कर रखें, न जानें कब कैसी स्थिति बन जाए”।

दरअसल, यह बयान उन्होंने शिवमोगा में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र करते हुए दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, कब कैसी स्थिति बन जाए कोई नहीं जानता। हम सभी के पास अपनी सुरक्षा का अधिकार है। अगर कोई हमारे घरों में घुस आता है और हम पर हमला करता है, तो करारा जवाब देना हमारा अधिकार है।