India news(इंडिया न्यूज़), Mukesh Sahni: 2024 चुनाव से पहले बिहार में विकासशील इंसाफ पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि मेरी प्रथमिकता लोकसभा चुनाव जीतना नहीं, निषाद आरक्षण है। अगर देश के प्रधानमंत्री निशाद आरक्षण की घोषणा करते है तो एक सीट भी नहीं लेंगे। मुकेश सहनी से आगे कहा कि उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में 60 सीटों पर निषाद हार जीत तय करते है। जो हमारी बात सुनेंगे उनकी बात में भी सुनेंगे। सहनी ने कहा कल निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा 25 अगस्त को बिहार के समस्तीपुर में समाप्त हो रहा है। उन्होंने आगे कहा 10 लाख लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य और आरक्षण के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है। 25 अगस्त से मधुबनी से यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत होगी।

नीतीश कुमार प्रदेश में अब फैक्टर नहीं

प्रेस को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार अब कोई फैक्टर नहीं है। अब मुकेश सहनी फैक्टर बन गए है। अब नीतीश कुमार के पास कोई जानाधार नहीं बचा है। नीतीश कुमार के फैक्टर के लिए भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधान परिषद में नेता ओर प्रदेश अध्यक्ष बनाया। लेकिन बीजेपी ने  सम्राट चौधरी को हटाकर हरि मांझी को विधान परिषद में विपक्ष का नेता बनाया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हांल ही में सम्राट चौघरी को विधान परिषद के नेता पद से हटाकर हरि मांझी को विपक्ष का नेता बनाया है।

भाजपा ने एक निषाद को दिया सम्मान

हरि मांझी को बिहार  विधान परिषद में विपक्ष की नेता बनाए जाने के बाद विकासशील इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने मात्र एक निषाद को स्म्मान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अभी भी बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के निषाद आरक्षण का इंतजार कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में  पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ब्रजकिशोर सिंह, वीआईपी युवा प्रदेश अध्यक्ष पप्पू चौहान और राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति भी शामिल थे।

यह भी पढ़े