India News (इंडिया न्यूज), Mumbai Terror Attack Alert: मुंबई में एक बार फिर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी खतरे को देखते हुए अलर्ट के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसी द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुंबई के सभी धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई में उन सभी जगहों पर पुलिस कर्मियों की मॉक ड्रिल कराई जाएगी, जहां भीड़भाड़ ज्यादा होती है। इसके अलावा डीसीपी अपने-अपने जोन में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगे।

धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

केंद्रीय एजेंसी ने मुंबई पुलिस को आतंकी हमले के बारे में अलर्ट किया है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है। इसे देखते हुए पुलिस सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान देगी। पुलिस ने बताया कि हमें भीड़भाड़ वाली जगहों और धार्मिक स्थलों पर मॉक ड्रिल कराने के निर्देश मिले हैं। शहर के सभी डीसीपी अपने जोन पर खास ध्यान दे रहे हैं।

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल हो सकती है मौत की सजा! CBI कोर्ट के इस दावे से संदीप घोष के उड़े होश?

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को पुलिस ने मार्केट एरिया में मॉक ड्रिल की। ​​यह वह इलाका है जहां पर काफी भीड़ होती है। इस जगह पर दो बड़े धार्मिक स्थल भी हैं। सुरक्षा ड्रिल के बारे में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कहा कि यह एक सुरक्षा अभ्यास था।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया मॉक ड्रिल

मुंबई पुलिस ने आगे बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। महाराष्ट्र में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए अलग-अलग जगहों पर झगड़े या दंगे रोकने के लिए मॉक ड्रिल की गई है।

कोलकाता में फिर हैवानियत, गन पॉइंट पर IAS की पत्नी का रेप! हाई कोर्ट ने पुलिस पर उठाए सवाल