India News (इंडिया न्यूज), Murder of TMC Leader: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल काफी तेज है। ईडी पर हुए हमले के बाद इंडिया गठबंधन के नेता आपस में ही बहस करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से एक बुरी ख़बर सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि TMC नेता सत्येन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
यह घटना आज (रविवार) की बताई जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि बहरामपुर के चलटिया में अज्ञात बदमाशों ने TMC नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थें। जिन्होंने सत्येन चौधरी को नजदीक से गोली मारी है। जिसके बाद उन्हें मुर्शिदाबाद ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक समय पर
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सत्येन एक समय पर अधीर रंजन चौधरी के नजदीकी माने जातें थें। जिसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस में जानें का फैसला लिया। जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई। इस मामले को लेकर जांच जारी है।
Also Read:-
- Delhi Schools Closed: देश की राजधानी में अगले 5 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी, 5वीं क्लास तक के बच्चों को राहत
- Maldives News: मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी से झाड़ा पल्ला, बताया ‘व्यक्तिगत राय’
- Road Accident: राजस्थान से हिमाचल गए दो पर्यटकों की हुई मौत, कई घायल