India News (इंडिया न्यूज), Priyanka Gandhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी ने काफी विवादित टिप्पणी की थी। अब सोनिया गांधी के बयान पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, उनकी मां राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करती हैं और उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। कांग्रेस महासचिव और केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी की टिप्पणी के लिए माफी की मांग कर रही भाजपा को पहले ‘देश को डुबाने’ के लिए माफी मांगनी चाहिए।

सोनिया गांधी ने क्या कहा?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी ने संसद के बाहर मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति को Poor Lady (बेचारी महिला) कहा। उन्होंने आगे कहा कि, वह अपने संबोधन के अंत तक थक चुकी थीं और मुश्किल से बोल पा रही थीं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी की टिप्पणी की निंदा की और मांग की कि वह राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगें। 

घर में देवता बनकर बैठे हैं पितृ, देख रहे हैं सारी हरकतें, महाकुंभ में कर लिया ये उपाए तो खुश होकर सोने से लाद देंगे

प्रियंका गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में कहा, “मेरी मां 78 साल की महिला हैं। उन्होंने बस इतना कहा कि राष्ट्रपति जी इतना लंबा भाषण पढ़कर थक गयीं होंगे। वह महिलाओं का बहुत सम्मान करती हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया। सोनिया की टिप्पणी पर भाजपा द्वारा माफी मांगने की मांग के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, “उन्होंने (भाजपा ने) देश को डुबो दिया है, पहले उसके लिए माफी मांगें।”

राष्ट्रपति भवन ने जारी किया बयान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति भवन ने अपने बयान में कहा, कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से इस शीर्ष पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। वैसे भी ऐसी टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं और पूरी तरह से टाली जा सकती हैं।” राष्ट्रपति भवन ने अपने बयान में आगे कहा, “राष्ट्रपति किसी भी समय थकी हुई नहीं थीं। उनका मानना ​​है कि हाशिए पर पड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के लिए बोलना कभी उबाऊ नहीं हो सकता। अपने भाषण के दौरान वह यही कर रही थीं। हो सकता है कि इन नेताओं ने हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं के मुहावरे और विमर्श से खुद को परिचित नहीं किया हो और इस तरह गलत धारणा बना ली हो।”

हो गया कंफर्म! हेरा फेरी 3 को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कर दिया बड़ा धमाका, कास्टिंग को लेकर फैंस को दिया सरप्राइज