India News (इंडिया न्यूज),Stampede at New Delhi Railway Station:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। भगदड़ का ऐसा ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में एक शख्स कि जो भगदड़ अपना पूरा संसार खो चुका है।
वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो में एक शख्स को देखा जा सकता है जिसका राजकुमार माँझी है। मांझी बता रहे हैं कि भगदड़ में इनकी पत्नी और बेटी की मौत हो चुकी है। बेटे की जान तो बच गई है लेकिन वो भीड़ में कहीं गुम हो गया है। उन्होने ने बताया कि उनकी पत्नी का नाम शांति देवी है और बेटी का नाम पूजा कुमारी है।
इन यात्रियों की चली गई जान
- आहा देवी (79 वर्ष) बक्सर, बिहार
- शांति देवी (40 वर्ष) नवादा, बिहार
- नीरज (12 वर्ष) वैशाली, बिहार
- ललिता देवी (35 वर्ष) पटना बिहार
- पूजा कुमारी (8 वर्ष) नवादा, बिहार
- शीला देवी (50 वर्ष) सरिता विहार, दिल्ली
- पिंकी देवी (41 वर्ष)संगम विहार, दिल्ली
- संगीता मलिक (34 वर्ष) भिवानी, हरियाणा
- व्योम ( 25 वर्ष) बवाना, दिल्ली
- सुरुचि (11 वर्ष) मुजफ्फरपुर, बिहार
- पूनम (34 वर्ष) महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
- पूनम देवी (40 वर्ष) सारण, बिहार
- ममता झा (40 वर्ष) नांगलोई, दिल्ली
- रिया सिंह (7 वर्ष) सागरपुर, दिल्ली
- कृष्णा देवी (40 वर्ष) समस्तीपुर, बिहार
- बेबी कुमारी (24 वर्ष) बिजवासन, दिल्ली
- मनोज (47 वर्ष) नांगलोई, दिल्ली
- विजय साह (15 वर्ष) समस्तीपुर, बिहार
लापरवाही के कारण हुई मौत
घटना के बाद से मृतकों के परिवार वाले गमगीन हैं। उनका कहना है कि रेलवे की लापरवाही के कारण ये मौतें हुई हैं। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था। जिसके कारण भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में यात्री कुचले गए। स्टेशन पर चारों तरफ चीख पुकार मच गई। लोग मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन कोई उनकी मदद करने को तैयार नहीं था। सबसे पहले कुलियों ने आकर घायल यात्रियों की मदद की।
UP में यहां शराब की कीमत में भारी छूट, खरीदने वालों की लग गई कतार; रेट जानकर हर कोई दंग