India News (इंडिया न्यूज), Manav Sharma Suicide Case: आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस की गुत्थी सुलझती जा रही है। मानव शर्मा को मैसेज कर निकिता और उसकी बहनों के बारे में बताने वाली प्रिया जैन बरहन इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला है। पुलिस ने उसे बयान के लिए बुलाया है। प्रिया ने 7 जनवरी को अपनी ननद प्राची की इंस्टाग्राम आईडी से मानव को मैसेज किया था। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, प्रिया के पति का नाम निखिल है। उसे अपने पति का निकिता की छोटी बहन से बात करना पसंद नहीं था। इसको लेकर घर में झगड़े होते रहते थे।
प्रिया ने मानव को इसलिए किया था फोन
31 दिसंबर की रात निखिल न्यू ईयर पार्टी में जाने के बहाने घर से निकला था। प्रिया ने अपने पति के मोबाइल में कुछ मैसेज देखे थे। इसको लेकर घर में काफी झगड़ा हुआ था। प्रिया ने पहले निकिता की बहन को फोन कर समझाया था। जब बात नहीं बनी तो उसने निकिता के पति मानव को फोन किया। उसने कहा कि निकिता से कहो कि वह अपनी बहन को समझाए। वह घर में झगड़े करवा रही है। मानव ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।
निकिता के बारे में किया था मैसेज
निकिता को पता चला कि प्रिया ने उसके पति को फोन किया है। उसने प्रिया को फोन कर पूछा कि उसने अपने पति को क्यों फोन किया। उसके घर में झगड़ा चल रहा था। यह बात प्रिया के पति को पता चली। उसने गुस्से में प्रिया का मोबाइल तोड़ दिया। घर में झगड़े के दौरान प्रिया के ससुर को चोट लग गई थी। उनका ऑपरेशन हुआ था। प्रिया की ननद प्राची अपने पिता को देखने मायके आई हुई थी। प्रिया ने अपनी ननद की इंस्टाग्राम आईडी से मानव शर्मा को मैसेज किया था। जिसमें उसने निकिता के बारे में बकवास लिखी थी। इस मैसेज के बाद मानव को अपनी पत्नी पर शक हुआ। उसने अपनी पत्नी का मोबाइल खंगालना शुरू कर दिया। घर में झगड़े होने लगे। सदर पुलिस ने प्रिया से संपर्क किया था।
आत्महत्या करने से पहले बनाया था वीडियो
सदर के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। उनकी शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकिता शर्मा से हुई थी। 7 जनवरी 2025 को इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज आने के बाद उनके घर में झगड़ा शुरू हो गया। 23 फरवरी को वह मुंबई से आगरा आया था। उसने पत्नी को बरहन स्थित मायके में छोड़ दिया था। वह पत्नी के घर के अंदर भी नहीं गया। वह करीब 70 मिनट तक घर के बाहर रहा और निकिता के परिजनों से बात करता रहा। 24 फरवरी को सुबह 5 बजे उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। आत्महत्या करने से पहले मानव शर्मा ने एक वीडियो बनाया था। जो उसके मोबाइल में था। मोबाइल लॉक था। 27 फरवरी को बहन आकांक्षा शर्मा ने मोबाइल अनलॉक कर चेक किया तो उसमें वीडियो मिला।
सुबह 4 बजे तक हुई थी चैट
डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा की आत्महत्या से पहले की चैट भी बहन आकांक्षा शर्मा ने सदर पुलिस को दी है। 24 फरवरी को सुबह 4:06 बजे तक मानव शर्मा जिंदा था। उसने पत्नी निकिता को आखिरी मैसेज भेजकर पूछा था कि वह कौन सा होटल है। इससे पहले सुबह 4 बजे मानव ने निकिता को मैसेज किया था कि फोन व्यस्त है। उसने किसी का नाम लिखकर कहा था कि वह उससे बात कर रही है। मैं उसकी पत्नी को भी बता दूंगा। यह चैट सुबह 4:06 बजे तक चली। जांचकर्ता शक्ति राठी के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। पुलिस सर्विलांस और साइबर सेल की भी मदद ले रही है। निकिता ने 28 फरवरी को कोर्ट के बाहर अपना मोबाइल बंद कर दिया था।
Pakistan में एक बार फिर मची तबाही, मंजर देख कांप गए लोग, मौत के आकड़े सुन उड़ जाएंगे होश