India News (इंडिया न्यूज़), Nafe Singh Rathee Murder Case: हरियाणा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD)के अध्यक्ष नफे सिंह राठी को रविवार को कुछ अज्ञात हमलावरों गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बड़ा अपडे़ट सामने आ रहा है। इस हत्या की जिम्मेदारी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है। सांगवान ने आज (बुधवार) स्वीकारा है कि उसने ही नफे सिंह को जान से मरवाया है।
शेयर किया पोस्ट
सांगवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि नफे सिंह की दोस्ती गैंगस्टर मंजीत महल से थी। मनजीत का भाई संजय के साथ मिलकर प्रॉपर्टी कब्जा करने का काम करता था। उसने आगे धमकी देते हुए कहा कि जो भी मेरे दुश्मन से हाथ मिलाएगा उसका अंजाम यही होगा। सांगवान ने दावा किया कि राठी ने उसके जीता और उसके दोस्तों की हत्या में महल का साथ दिया था। जिसकी वजह से उसने राठी को मार दिया। साथ पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस पहले इतना एक्टिव होती तो इसकी जरुरत नहीं पड़ती।
Also Read: झारखंड में बड़ा रेल हादसा, जामताड़ा में एक्सप्रेस ट्रेन ने 12 लोगों को रौंदा, 2 शव बरामद