India News (इंडिया न्यूज)Nainar Nagendran: भाजपा ने शनिवार को नैनार नागेन्द्रन को अपनी तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। तिरुनेलवेली से तीन बार विधायक रहे श्री नागेन्द्रन शीर्ष पद पर के अन्नामलाई का स्थान लेंगे और उन्हें अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की किस्मत चमकाने का काम सौंपा जाएगा, एक ऐसे राज्य में जिसने ऐतिहासिक रूप से भाजपा और उसके राष्ट्रवाद को हमेशा खारिज किया है।
तमिलनाडु भाजपा के नए अध्यक्ष का काम संभवतः आसान हो जाएगा, क्योंकि पार्टी ने AIADMK के साथ नए सिरे से गठबंधन की घोषणा की है।
जहर से भी ज्यादा खतरनाक है ये ड्रिंक, स्लो पॉइजन की तरह करती है काम, 5 गुना तक बढ़ता है मुंह के कैंसर का खतरा, अब तक 1,77,000 लोगों गवां चुके हैं जान
जानिए कौन है नैनार नागेन्द्रन?
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली विधानसभा से भाजपा विधायक नैनार नागेंद्र प्रदेश की राजनीति के लिए अनुभवी और जाना पहचाना चेहरा हैं। नागेंद्रन ने 2001 और 2011 में AIADMK के टिकट पर तिरुनेलवेली सीट जीती थी, उसके बाद उन्होंने पाला बदल लिया। वो प्रदेश की जयललिता सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हालांकि साल 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। बीजेपी में आने के बाद से ही वो पार्टी को मजबूत करने समेत कई महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
अन्नामलाई को क्यों नहीं मिली कमान?
दरअसल, आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक मजबूत गठबंधन की जरूरत महसूस हो रही है. साल 2021 में बीजेपी और AIADMK ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब बीजेपी के 4 विधायक जीते थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले AIADMK ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई पर अपनी पार्टी के नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया और गठबंधन तोड़ दिया। इस चुनाव में बीजेपी और AIADMK दोनों एक भी सीट नहीं जीत पाई। हालांकि, 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और AIADMK के बीच गठबंधन की चर्चा है।
भुनी बत्तख बताकर खिलाया घिनौनी चीज का मांस, इस देश में चाइनीज रेस्टोरेंट की करतूत जान हिल गया पूरा सिस्टम, आप भी रहें सावधान!