India News(इंडिया न्यूज),Navi Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां नवी मुंबई के नेरुल इलाके में बुधवार को एक आवासीय इमारत का स्लैब हिस्सा ढह गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया। लोगों में भगदड़ सी मच गई।
पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
हादसे के बाद मचे कोहराम की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, यह घटना सेक्टर 6 स्थित तीन मंजिला इमारत में रात करीब 9.15 बजे हुई। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस के कर्मी राहत-बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। घायल लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
दो लोगों की हुई मौत
घटने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त राजेश नार्वेकर ने जानकारी देते हुए कहा कि, तुलसी भवन इमारत की तीसरी मंजिल का स्लैब रात नौ बजे के आसपास गिर गया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि इमारत को खाली करा लिया गया है। गुरुवार को इमारत की सुरक्षा जांच की जाएगी।
ये भी पढ़े
- Chandrayan- 3: रूस की गलती कैसे बनी भारत कैसे बनी ताकत? कहां पर चुका था रूस
- Farrukhabad News : खनन माफियाओं की दबंगई, चौकी इंचार्ज को दी भद्दी भद्दी गलियां, बीजेपी का कार्यकर्ता होने की दे डाली धमकी