इंडिया न्यूज, मुम्बई:
(Aryan Khan) समुद्र के बीच क्रूज पर ड्रग्स मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। रविवार की रात एनसीबी की कस्टडी में बिताने के बाद आज आर्यन को फिर से कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल अभी आर्यन की पेशी हो रही है। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीबी ने कोर्ट से सभी लोगों के लिए 7 दिन की कस्टडी की मांग की है। एनसीबी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह पेश हो रहे हैं। जबकि आर्यन खान का केस वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं।

बता दें कि यह कानूनी प्रावधान है कि अगर किसी आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है तो उसका हाउस सर्च किया जा सकता है। इसलिए माना जा रहा है कि आज एनसीबी की टीम आज शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ में रेड कर सकती है। इस दौरान अगर क्रूज केस से कोई भी लिंक मिलता है तो वहां रेड भी की जा सकती है।

Also Read : Drug Connection क्या पठान की शूटिंग कैंसिल करेंगे शाहरुख खान?

Connect Us : Twitter Facebook