भारत इस साल दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने वाला है। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि भारत इस साल दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस साल चीन को पीछे छोड़ने वाला है।
भारत में सबसे ज्यादा युवा आबादी
रिसर्च के अनुसार, भारत की जनसंख्या में 1950 के बाद से एक अरब से अधिक लोगों की वृद्धि हुई है। 25 वर्ष से कम आयु के लोग भारत की आबादी का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा हैं। भारत के साथ सबसे अधिक आबादी वाले देशों में चीन और अमेरिका भी हैं, लेकिन इन दोनों ही देशों में बूढ़ी आबादी ज्यादा है जबकि भारत में युवा आबादी अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, चीन की आबादी 142.26 करोड़ है, वहीं भारत की आबादी 149.78 करोड़ है।
चीन की जनसंख्या में कमी
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में चीन की जनसंख्या में 8 लाख 50 हजार लोगों की कमी दर्ज की गई। पिछले साल (2022) चीन में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 9.56 मिलियन यानी 90 लाख 56 हजार रही। जबकि साल 2022 में मरने वालों की संख्या 10.62 मिलियन यानी 1 करोड़ 62 हजार देखी गई।