India News (इंडिया न्यूज),Pakistan: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई फैसले लिए है। जिनमे से एक पाकिस्तानी नागरिकों के बारत छोड़ने का भी है।  केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जिन लोगों पर विदेशी नागरिक होने का संदेह है और जो कथित तौर पर राजधानी में अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे मामलों में अब आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड को वैध प्रमाण नहीं माना जाएगा।

नागरिकता साबित करने के लिए देनी होगी ये चीज

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब उन लोगों से भारतीय नागरिकता के प्रमाण के तौर पर सिर्फ वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट ही स्वीकार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि पिछले साल अक्टूबर से शुरू किए गए सत्यापन अभियान के दौरान कई अवैध विदेशी नागरिकों, खासकर बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं ने आधार, राशन या पैन कार्ड दिखाए थे। सत्यापन अभियान के दौरान पाया गया कि अवैध प्रवासियों ने आधार, राशन कार्ड और पैन कार्ड हासिल कर लिए थे। इन लोगों ने इनका इस्तेमाल भारतीय नागरिकता का झूठा दावा करने के लिए किया। कुछ के पास रोहिंग्या शरणार्थियों को जारी किए गए यूएनएचसीआर कार्ड भी थे। नतीजतन, भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए वोटर आईडी या पासपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली में कितने पाकिस्तानी नागरिक?

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रह रहे करीब 3500 पाकिस्तानी नागरिकों में से करीब 520 मुस्लिम हैं। इनमें से 400 से ज्यादा लोग शनिवार तक अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान लौट चुके हैं। इनमें से ज्यादातर लोग शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए थे। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मेडिकल, डिप्लोमैटिक और लॉन्ग टर्म वीजा वालों को छोड़कर बाकी सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल से रद्द करने का आदेश जारी किया। मौजूदा मेडिकल वीजा भी 29 अप्रैल के बाद अमान्य हो जाएंगे। बाद में सरकार ने स्पष्ट किया कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से दिए गए लॉन्ग टर्म वीजा वैध रहेंगे।

लुट गई हिंदुओं की हत्या पर घटिया बात करने वाली इन्फ्लूएंसर, कैसे एक झटके में कमाई हुई बंद? छाती पीट कर रोने को हुईं मजबूर

‘मैंने भारत में वोट डाला…’, भारत छोड़ने को लेकर पाक नागरिक ने किया चौंकाने वाला दावा, सुन दंग रह गए देश भर के लोग

‘कांग्रेस नेताओं को पाकिस्तान भेज देंगे…’, पाक के पक्ष में बोलने वालों को पवन कल्याण की खुली चेतावनी, बता दिया क्या होगा अंजाम