India News (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel Latest Price: देश की बड़ी-बड़ी तेल कंपनियों ने 28 जनवरी, 2025 (मंगलवार) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। आपको बता दें कि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार होते रहते हैं। फिर भी देश में लोगों को कोई राहत नहीं मिलती है। क्या आपको पता है किन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सबसे ज्यादा है? अगर नहीं पता तो हम आपको बता दें कि, बिहार और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल की कीमत सबसे अधिक है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर               पेट्रोल            डीजल

  • दिल्ली              94.77                     87.67
  • मुंबई               103.50                  90.03
  • कोलकाता      105.01                  91.82
  • चेन्नई            100.80                  92.39
  • बेंगलुरु          102.92                 88.99
  • लखनऊ       94.69                    87.81
  • नोएडा          94.87                  88.01
  • गुरुग्राम       94.99                  87.84
  • चंडीगढ़      94.30                  82.45
  • पटना        105.23                  92.09

रोजाना अपडेट होता है रेट

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 14 मार्च 2024 को संशोधन किया गया था। उस दौरान तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी और वह आखिरी बार था जब आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगी कीमतों से राहत मिली थी। ज्ञात हो कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर नहीं होता है तो वेबसाइट पर ताजा रेट लिस्ट जारी कर दी जाती है।

जनवरी में गर्मी, सर्दी में बारिश की कमी ने बढ़ाई चिंता, उत्तराखंड में घने कोहरे का येलो अलर्ट हुआ जारी

Hardoi Truck Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, सेना के जवान और उनके बेटे की मौत, पत्नी की हालत गंभीर