India News (इंडिया न्यूज), Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश में बीजेपी एक चौंकाने वाला फैसला लेने जा रही है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, बीजेपी प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। इस दौरान कई बड़े नामों की छुट्टी होने की आशंका जताई जा रही है। इन सबके बीच इस बात की भी चर्चा गर्म है कि, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को पद से हटाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में मध्य प्रदेश दौरे के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने संकेत दिए थे कि, वीडी शर्मा को दूसरा कार्यकाल नहीं मिलेगा।
शिवराज सिंह के करीबी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि, शिवराज खेमे से नया अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के खेमे से बनाया जाएगा। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का जीता लेकिन फिर केंद्रीय नेतृत्व ने मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी। शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय कृषि मंत्री बना दिया गया। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि, शिवराज खेमे से प्रदेश अध्यक्ष बनने से मध्य प्रदेश में फिर से ‘मामा राज’ देखने को मिलेगा।
मुस्लिम महिलाओं को खिड़की से झांकने की मिलेगी ऐसी सजा, सुनकर कांप जाएगी रूह
इन राज्यों में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव
जानकारी के मुताबिक, जिन राज्यों के नेताओं की छुट्टी की जा सकती है। उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही इन राज्यों के क्षेत्रीय संगठन में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। इस निर्णय के पीछे की वजह बताई जा रही है कि, लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिली थीं।