India News (इंडिया न्यूज), Tahawwur Rana: एनआईए कोर्ट ने 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की हिरासत अवधि 12 दिनों के लिए बढ़ा दी है। आपको बता दें कि तहव्वुर राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से ले जाया गया था। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट ने उसकी हिरासत अवधि 12 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

तहव्वुर राणा का काला चिठ्ठा

तहव्वुर हुसैन राणा 26/11 मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में एक अहम नाम है। उसे मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली का करीबी माना जाता है। हेडली और राणा स्कूल के दिनों से दोस्त थे। बाद में हेडली ने स्वीकार किया कि वह लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था।

इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। पाकिस्तान में ट्रेनिंग पाए 10 आतंकियों ने आधुनिक हथियारों से लैस होकर मुंबई में भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाया। इस दौरान 160 से ज्यादा लोग मारे गए और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।

तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। उसका जन्म 12 फरवरी 1961 को पंजाब (पाकिस्तान) के चिचावतनी में हुआ था। उसने मेडिकल की पढ़ाई की है और सेना में डॉक्टर के तौर पर काम किया है। बाद में वह अपनी पत्नी के साथ शिकागो (अमेरिका) चला गया। इस दौरान उसने इमिग्रेशन सर्विसेज का कारोबार शुरू किया और कनाडा की नागरिकता हासिल कर ली।

उधर पानी रोका, इधर पाकिस्तान को हर साल 10 अरब डॉलर का माल बेच रहा है भारत! प्रतिबंधों के बाद भी क्यों जारी है व्यायापार?

भारत कैसे आया तहव्वुर राणा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की घोषणा की। ट्रंप ने कहा, “हम एक बेहद खतरनाक व्यक्ति को भारत को सौंप रहे हैं, जो मुंबई हमलों का आरोपी है।” इस निर्णय को औपचारिक रूप से 11 फरवरी 2025 को अमेरिकी विदेश विभाग के सचिव द्वारा अधिकृत किया गया था। तहव्वुर हुसैन राणा का भारत प्रत्यर्पण 9 अप्रैल 2025 को हुआ। वह 10 अप्रैल 2025 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचा और उसे तुरंत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में ले लिया गया।

फिर करने वाले थे हमला? रजौरी में घूमते दिखे 3 आतंकवादी…अब 72 हूरों के पास पहुंचाए जाएंगे