India News (इंडिया न्यूज),Atul Subhash suicide case:बेंगलुरु की एक सिविल कोर्ट ने शनिवार को अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को ज़मानत दे दी। तलाक के लिए 3 करोड़ रुपये देने का दबाव बनाए जाने के बाद अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली थी। 9 दिसंबर को वह अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उन्होंने 90 मिनट का एक वीडियो और 40 पन्नों का एक नोट छोड़ा था, जिसमें उनकी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा उत्पीड़न का विवरण दिया गया था।
बेंगलुरू पुलिस ने निकिता सिंघानिया को उनकी मां और भाई के साथ गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 108 और 3 (5) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पूछताछ के दौरान निकिता ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया था।
जमानत के लिए की अपील
सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया ने मामले में जमानत के लिए बेंगलुरु सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
उन्होंने पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय से सत्र न्यायालय को उनकी जमानत याचिका का निपटारा करने का निर्देश देने की अपील की थी। उच्च न्यायालय ने सत्र न्यायालय को आज याचिका का निपटारा करने का निर्देश दिया।
14 दिसंबर को निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी मां और भाई अनुराग को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था।
सुसाइड नोट में लगाए थे कई आरोप
34 वर्षीय सुभाष अतुल वैवाहिक समस्याओं के कारण अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। उन्होंने एक वीडियो और 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उनकी पत्नी, रिश्तेदारों और उत्तर प्रदेश के एक न्यायाधीश द्वारा उत्पीड़न और जबरन वसूली के प्रयासों का विवरण दिया गया था। उन्होंने अपनी पत्नी और उनके रिश्तेदारों पर “झूठे” मामलों और “लगातार यातना” के माध्यम से उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।
आपको बता दें कि सुभाष और सिंघानिया की शादी 2019 में हुई थी। साल 2020 में उनका एक बेटा हुआ। उनके माता-पिता ने अपने चार साल के पोते की कस्टडी मांगी थी। सुभाष के पिता पवन कुमार ने कहा था, “मेरा बेटा अंदर से टूट चुका था। अपनी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद भी उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। उसके सुसाइड नोट में भी लिखा था कि उसके माता-पिता को