India News,(इंडिया न्यूज),Nirmala Sitharaman On GST: जीएसटी को लेकर लागातार रूप से सवाल खड़े होते रहे है। जिसके बाद भारतीय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman On GST) ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहा कि, जीएसटी लागू होने से जहां राज्यों की प्रगति हो रही हैं, वहीं देश की अर्थव्यस्था भी मजूबत हो रही है। अब यह स्पष्ट रूप से साबित हो गया है कि जीएसटी की शुरुआत देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत कर रही है। इसके बाद वित्तमंत्री ने कहा कि, 17 अप्रत्यक्ष करों और छह उपकरों को विलय करके जीएसटी लागू करने के निर्णय से राज्य को बहुत लाभ हो रहा है। बता दें कि, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सितारमण शुक्रवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरताल में नए जीएसटी भवन के उद्घाटन के बाद संबोधित करने के दौरान जीएसटी के ऊपर बोल रही थीं।
करों का हिस्सा बढ़ा- निर्मला सितारमण (Nirmala Sitharaman On GST)
इसके बाद करों के हिस्से में बढ़ोतरी का उदाहरण देते हुए कहा कि, वर्ष 2016-2017 में त्रिपुरा को केंद्रीय करों के हिस्से के रूप में केवल 4.21 करोड़ रुपए मिले थे, लेकिन वर्ष 2022-2023 में जीएसटी मुआवजे के रूप में करों का यह हिस्सा बढ़कर 982.50 करोड़ रुपए हो गया। सीतारमण ने कहा, यह स्पष्ट रूप से साबित करता है कि जीएसटी की शुरूआत देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत कर रही है।
दो दिनों के त्रिपुरा और असम दौरे पर है निर्मला सितारमण
(Nirmala Sitharaman On GST)
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, केंद्रीय वित्तमंत्री दो दिवसीय त्रिपुरा और असम के दौरे पर शुक्रवार को अगरतला पहुंची। जहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने उनका स्वागत किया। बता दें कि, मंत्रीबारी रोड के किनारे नेताजी चौमुहुनी इलाके में त्रिपुरा के नवनिर्मित जीएसटी भवन का उद्घाटन करने के लिए पहुंची। जिसके बाद उन्होने एक सभा को संबोधित भी किया।
ये भी पढ़े
- इटली के समुद्र में तैरते हुए मिले 5.3 टन कोकीन, इसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान
- तकनीकी खराबी के कारण 40 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस