India News (इंडिया न्यूज), Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार अपने खास अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं, अब एक बार फिर CM नितीश कुमार ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल सोशल मीडिया पर CM नितीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें CM विधानसभा में अपने मंत्री अशोक चौधरी के ब्रेसलेट को छूते दिखाई दे रहे हैं। यह दिलचस्प वाकया शुक्रवार का है, जब मंत्री अशोक चौधरी विपक्ष के एक सवाल पर सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में रुद्राक्ष लगा एक ब्रेसलेट पहना हुआ था जो उनकी हरकतों के साथ धीरे-धीरे हिल रहा था।

CM नितीश का यह अंदाज देख मुस्कुराये अशोक चौधरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब उनका यह ब्रेसलेट देखा तो उन्होंने अचानक पीछे मुड़कर अपने हाथ को ब्रेसलेट की तरफ बढ़ाया और उसे छूकर देखने लगे। मुख्यमंत्री का यह अनोखा अंदाज देखकर अशोक चौधरी भी मंद मंद मुस्कुराने लगे। उन्होंने अपनी बात को खत्म करने के बाद नीतीश कुमार के पास जाकर उनसे बातचीत भी की।

मार्च 2025 में शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, जिस काम में रखेंगे पैर, उसी कार्य में मिलेगी सफलता

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स ने जमकर इस वीडियो के मजे लिए हैं। लोगों ने कई तरह से वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक यूजर लिखता है कि, ‘हर बार सुशासन बाबू एक अलग अंदाज में नजर आते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह क्या क्या देखना पड़ रहा है, तो वहीं एक यूजर ने इसका जवाब देते हुए यह भी कहा कि, फिर बार बार मत देखो।

पहले भी वीडियो हुए हैं वायरल

यह तो सभी जानते हैं कि CM नीतीश कुमार पहले भी अपने कई अनोखे बयानों और हरकतों की वजह से सुर्खियां में रहे हैं। चाहे वह मंच पर PM मोदी का पैर छूने के लिए झुकना हो या विधानसभा में कोई भी अटपटी सी बात कह देना, उनका यह खास अंदाज अक्सर लोगों को भा जाता है।

Delhi Air Pollution: क्या आने वाले दिनों में दिल्ली में होगी बारिश? सुबह के समय AQI 351