India News (इंडिया न्यूज), Manav Sharma Suicide Case: जौनपुर के सॉफ्वेयर इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा ही एक मामला आगरा से भी सामने आया है। आगरा में एक मैनेजर ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले मैनेजर ने वीडियो बनाया और फिर खुद भी फांसी लगा ली। मैनेजर ने पत्नी पर चरित्र पर शक करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। 

वीडियो हो रहा वायरल

मानव शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 24 फरवरी का बताया जा रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि मर्दों की कोई नहीं सुनता और वह अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। मानव शर्मा ने रोते हुए और फांसी लगाते हुए यह वीडियो बनाया। इसमें वह कह रहे हैं कि वह अपनी पत्नी से प्रताड़ित होने से परेशान हैं। उनकी पत्नी उन्हें लगातार प्रताड़ित करती हैं और उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें अपनी पत्नी के चरित्र पर शक है। इस वीडियो के बाद मानव शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला अधिवक्ता पर तेजाब से हमला, आरोपी फरार, कोर्ट परिसर मचा हड़कंप

पुलिस ने जांच की तेज

मानव की मौत के बाद एक बार फिर बेंगलुरु के एआई इंजीनियर की मौत का मामला ताजा हो गया है। अब वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। मौत से पहले बनाए गए वीडियो में मानव कह रहा है कि ‘कानून को पुरुषों की रक्षा करनी चाहिए।’ जज साहब पुरुषों की रक्षा करो, नहीं तो कोई नहीं बचेगा, फिर किसे दोष दोगे। वीडियो में मानव अपने माता-पिता से बात करता नजर आ रहा है। वह कह रहा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कोई भी पुरुष नहीं बचेगा। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने भी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उसने घरेलू हिंसा कानून पर भी सवाल उठाए थे।

पत्नी निकिता शर्मा ने क्या कहा?

दूसरी ओर मानव की पत्नी निकिता शर्मा का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में मानव ने जो आरोप लगाए हैं, वह मेरा अतीत है। यह मेरी शादी से पहले की बात है। शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं था। जब उसे पता चला तो वह शराब पीने लगा। वह मेरे साथ मारपीट भी करता था। मैंने उसे कई बार फांसी लगाने से बचाया था। निकिता ने कहा कि जिस रात उसने आत्महत्या की, वह मुझे खुशी-खुशी घर पर छोड़कर चला गया। निकिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील की है कि वह उसकी बात सुनें। निकिता ने यह भी कहा कि यह सच नहीं है कि कानून सिर्फ महिलाओं के लिए हैं।

New Delhi Railway Station Stampede Case: SC ने CBI जांच की याचिका खारिज, 200 मौतों के आरोप पर कहा- ‘सबूत लाओ’