India News ( इंडिया न्यूज़ ) Nobel Prize 2023 : दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित नोबेल प्राइज ( Nobel prize ) का ऐलान हो गया है। आपको बता दें, फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुईं। 2023 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार पियरे ऑगस्टिनी, (Pierre Agostini), फेरेंस क्राउसज (Ferenc Krausz) और एनी एल’हुलियर (Anne L’Huillier) को दिया गया है। जिसमें फिजिक्स के अब तक 119 लोगों को पुरस्कार मिल है। प्राइज कमेटी 2023 के लिए नामों का ऐलान करते हुए बताया कि इन वैज्ञानिकों की खोज में एटम और मोलिक्यूल्स में मौजूद है, तीनों वैज्ञानिकों ने उस एक्पेरिमेंटल मेथड को खोजा था, जो किसी मैटर में इलेक्ट्रॉन डॉइनेमिक्स के अध्यान के लिए लाइट की एटोसेकेंड पल्स जनरेट करते हैं।
चिकित्सा क्षेत्र का नोबल पुरस्कार इन को मिला है
वहीं, चिकित्सा क्षेत्र का नोबल पुरस्कार इस बार कैटालिन कारिको (Katalin Kariko), ड्रू वीसमैन (Drew Weissman) को दिया गया है। कोरोना के जंग में दोनों वैज्ञानिकों ने काफी ज्यादा योगदान दिया है। जिसके के लिए दोनों को मेडिसीन का नोबल प्राइज संयुक्त रूप से दिया गया है।
नोबल पुरस्कार की बढ़ी राशि
इस बार नोबल पुरस्कार की राशि को बढ़ाया गया है। इस साल 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग $1 मिलियन) कर दिया गया है। यह पुरस्कार, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है। बता दें, साल 1901 से यह पुरस्कार दिया जा रहा है। ये पुरस्कार डायनामाइट के आविष्कारक एवं बिजनेसमैन सर अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत से दिया जाता है।