India News (इंडिया न्यूज),Seelampur kunal Murder Case:दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस पूरे हत्याकांड में साहिल और जिक्रा का नाम सामने आया है। ये दोनों भाई-बहन हैं, जो मिलकर गैंग चलाते हैं। इनके गैंग में 15 से ज्यादा लोग हैं। हाल ही में पुलिस ने जिक्रा के घर से हथियार बरामद किए थे और उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। कुणाल की हत्या की आरोपी जिक्रा खुद को लेडी डॉन कहलाना पसंद करती है। उसने अपने हाथ पर लेडी डॉन भी लिखवा रखा है। हथियारों के साथ और शान-शौकत दिखाते हुए उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हैं। उसने पुलिस की गिरफ़्तारी के दौरान के भी कई वीडियो शेयर किए हैं।कुणाल की हत्या के मामले में पुलिस ने अब सीसीटीवी की मदद से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का मानना है कि पूरे मामले में 4-5 लोग शामिल थे।
कौन है लेडी डॉन जिक्रा?
सीलमपुर इलाके के लोगों की मानें तो जिक्रा के आतंक से पूरे इलाके के लोग परेशान हैं। हाल ही में ज़िकरा गैंग का लाला नाम के शख्स से झगड़ा हुआ था, जिसके जवाब में लाला के दोस्त कुणाल की हत्या कर दी गई थी। ज़िकरा कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की गर्लफ्रेंड है। उसके हाथ में हमेशा बंदूक रहती है। ज़िकरा पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुकी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस हत्या के मामले में कुणाल की तलाश कर रही है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीलमपुर हत्याकांड पर कहा, “मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है। मृतक कुणाल पर चाकू से हमला किया गया है। हत्या के पीछे जो लोग हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। परिवार को पूरा न्याय मिलेगा। कोई कमी नहीं होगी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Delhi Lady Don Zikra
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम 17 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह हत्या उस समय हुई, जब लड़का घर के लिए दूध लेने दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद इलाके के लोग पलायन और मकान बिकाऊ होने की बात कर रहे हैं, लोगों का आरोप है कि यहां हर दिन हिंदुओं को निशाना बनाया जाता है, अब तक 7 लोगों की हत्या हो चुकी है। इस मामले ने राजधानी दिल्ली का माहौल गरमा दिया है। हालांकि, पुलिस आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। कुणाल की मां का कहना है कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही उसकी किसी से कोई बातचीत होती थी। उसे सिर्फ इसलिए मार दिया गया, क्योंकि वह गिहारा समुदाय से था।घटना के बाद से सीलमपुर इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों का कल रात से ही विरोध प्रदर्शन जारी है। गुस्साए लोगों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
मालामाल हो जाएंगे हरियाणा के गुरुद्वारे, CM नायब सैनी ने खोल दिया खजाना, खबर जानकर उड़ जाएंगे होश