India News (इंडिया न्यूज़),Chashma Nuclear Power Plant News: कांगाली से बदहाल पाकिस्तान ने कुछ ऐसा किया है कि इसे लेकर पूरे भारत में चर्चा शूरू हो गई हैं। बता दें पड़ोसी मुल्क कहे जाने वाले पाकिस्तान ने चीन की मदद से पंजाब प्रांत के मियांवली जिले में चश्मा 5 (सी-5) परमाणु ऊर्जा परियोजना शुरू की है। चश्मा न्यूक्लियर पावर प्लांट की लागत 4.8 अरब डॉलर है और इसकी क्षमता 1200 मेगावाट बताई जा रही है। यह प्लांट चश्मा न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट का पांचवां चरण है।
अब तक का सबसे महंगा न्यूक्लियर प्रोजेक्ट
बता दें चश्मा न्यूक्लियर पावर प्लांट (CHASNUPP-5) पड़ोसी मुल्क का अब तक का सबसे महंगा न्यूक्लियर प्रोजेक्ट है।बड़ी बात यह है किचश्मा न्यूक्लियर पावर प्लांट से भारत पर बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। दरअसल यह प्लांट पाकिस्तान और भारत की सीमा के बेहद करीब है। भारत की चिंता यह है कि चीन-पाकिस्तान के साथ मिलकर इस प्लांट का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए कर सकता है। इसके अलावा यह प्लांट रेडियोएक्टिव वेस्ट पैदा कर सकता है। जो पर्यावरण को प्रदूषित कर सकता है और सीमा पर रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है।
भारत पर पड़ सकते हैं ये बूरे प्रभाव
- सैन्य- इस प्लांट का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।
- चीन और पाकिस्तान मिलकर यहां परमाणु हथियारों का उत्पादन कर सकते हैं।
- परमाणु हथियारों उत्पादन से सीमा पर तनाव बढ़ना तय है।
- आतंक- हथियारों का उत्पादन बढ़ेगा तो सीमा पार से आतंक को बल मिलेगा।
- पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं के पास अपडेटिड हथियार पहुंचेंगे और वह भारत में और आतंकी घटनाओं को अंजाम देंगे।
- हम सभी जानते हैं कि रेडियोएक्टिव वेस्ट पैदा होने की वजह से पर्यावरण प्रदूषित होता है। ऐस स्वास्थ्य के साथ साथ से प्लांट से कृषि और पर्यटन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
ये भी पढ़ें – Hajj Yatra 2023: जानें इस बार कब से शुरू होगा हज यात्रा, इस्लाम में हज क्यों है इतना अहम