India News(इंडिया न्यूज), Numerology: अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी से किसी शख्स की जन्मतिथि से उसका स्वभाव, आदतें और भाग्यशाली रंग और नंबर के बारे में पता चलता है। आज इस लेख में हम आपको नंबर 5 के बारे में बात करेंगे। जिन अंक ज्योतिष की मानें तो, जिनका मूलांक 5 होता है। वे बुध ग्रह से जुड़े हुए होते हैं। बुध ग्रह को धन, वाणी से जोड़कर देखा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मूलांक 5 वालों का स्वभाव कैसा होता है। आइए इस खबर में बताते हैं पूरी जानकारी।

Remal: साइक्लोन रेमल ने मचाई तबाही, यहां जानें कैसे और क्यों रखे जाते हैं चक्रवातों के नाम?- Indianews

जानें कैसा होता है इनका स्वभाव

  • मूलांक 5 वाले लोग एक जगह टिककर नहीं बैठते हैं। उनका मन हमेशा भटकता रहता है। इसके साथ ही ये लोग घुमक्कड़ स्वभाव के होते हैं। इन्हें घूमना-फिरना काफी पसंद होता है।
  • मूलांक 5 वाले लोग बातचीत करने मे काफी माहिर होते हैं। मूलांक 5 वाले अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करते हैं।
  • इस मूलांक के लोग की सोचने समझने की शक्ति काफी अच्छी होती है। इनका दिमाग कुछ खुराफाती चीजों में भी होता है। मन में उठा-पठक मची रहती है, जिस वजह से उनका मन पर काबू नहीं रह पाता है।
  • इस मूलांक के लोग कभी भी एक फैसले पर टिके नहीं रह सकते हैं। इनके मन में हमेशा हां और नहीं ही चलता रहता है।

    Army Chief: आर्मी चीफ मनोज पांडे एक महीने और करेंगे देश की सेवा, 31 मई को होने वाले थे रिटायर-Indianews

महिर होते हैं ये लोग 

वहीं, मूलांक 5 वालों की सघनता की बात करें, तो इनकी 1, 3 और 6 वालों के साथ काफी अच्छी बनती है। वहीं, ऐसा कोई नम्बर नहीं है, जिनकी इनके साथ बनती न हो क्योंकि अपने बातूनी स्वभाव की वजह से मूलांक 5 वाले लोग सभी से बनाकर रख लेते हैं।