India News(इंडिया न्यूज), Nyay Instead of Dand: 18वें सत्र की शुरुआत के साथ ही अमित शाह ने नए कानून को लागू किए हैं। ये देश की जनता को न्याय दिलाने में मदद करेगा। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

Uttarakhand Monsoon: देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पहाड़ों पर भूस्खलन के आसार -IndiaNews

केंद्रीय मंत्री ने ब्रिटिश कानून को किया समाप्त

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि आज से लागू हुए नए आपराधिक कानूनों ने भारत में ब्रिटिश कानूनों के युग को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये कानून हमारे संविधान की भावना के अनुरूप हैं। इनका क्रियान्वयन पूरा होने के बाद ये सबसे आधुनिक कानूनों के रूप में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा, कि “मैं देश के लोगों को बधाई देना चाहता हूं कि आजादी के करीब 77 साल बाद हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली पूरी तरह स्वदेशी हो रही है। यह भारतीय मूल्यों पर काम करेगी।

Form 16: ITR भरने का समय पास, जान लें फार्म 16 के बारे में नहीं तो पड़ सकता है पछताना: IndiaNews

अब दंड की जगह होगा न्याय

75 साल बाद इन कानूनों पर विचार किया गया और आज से जब ये कानून लागू हुए हैं तो औपनिवेशिक कानून समाप्त हो गए हैं और भारतीय संसद में बने कानून लागू हो रहे हैं।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नए कानूनों से “कई समूहों को फायदा होगा”, जिसमें महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि “अब सजा की जगह न्याय होगा। देरी की जगह त्वरित सुनवाई और त्वरित न्याय होगा।