इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
ओलंपिक और हॉकी विश्व कप पदक विजेता वरिंदर सिंह (Varinder Singh) का 75 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को 75 वर्षीय वरिंदर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिनका मंगलवार सुबह निधन हो गया। वरिंदर सिंह 2 बार के ओलंपियन 1970 के दशक में भारत की विभिन्न यादगार जीत का एक अभिन्न अंग थे।
उनकी शानदार उपलब्धियों में कुआलालंपुर, मलेशिया में 1975 पुरुष हॉकी विश्व कप में एक स्वर्ण पदक शामिल है। यह प्रतिष्ठित विश्व कप में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक है जहां भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।
ध्यानचंद अवार्ड से भी हो चुके हैं सम्मान्नित
वरिंदर सिंह 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वरिंदर सिंह एम्स्टर्डम में 1973 विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्हें क्रमशः 1974 और 1978 के एशियाई खेलों में रजत पदक का श्रेय भी मिला।
भारतीय हॉकी दिग्गज ने 1975 के मॉन्ट्रियल ओलंपिक में भी भाग लिया था। 2007 में, वरिंदर सिंह को प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर अब पूरे भारत का खेल जगत उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।