India News(इंडिया न्यूज), Hemangi Sakhi On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंगा को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि, हरिद्वार से लेकर कोलकाता पश्चिम बंगाल तक गंगा मां बह के जाती है। जो जहां चाहे वहां डुबकी लगा सकते हैं। इस पर किन्नर जगतगुरु हेमांगी सखी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, आप प्रयागराज छोड़कर हरिद्वार चले गए। आप समाज को क्या दर्शाता चाहते हैं। आप या तो प्रयागराज नहीं आना चाहते हैं। कभी आप श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या को लेकर विवाद करते हैं। कभी आप प्रयागराज पर कमेंट करते हैं कि हम प्रयागराज नहीं जाएंगे। आप गंगाजी में जाकर डुबकी लगा रहे हैं। आप समाज को क्या संदेह देना चाहते हैं। ह्रदय से हिंदू बनिए, ह्रदय से सनातनी बनिए। सनातनियों के विरोध में मत जाइए।
अखिलेश यादव ने गंगा में लगाई थी डुबकी
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मकर संक्रांति के अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव हरिद्वार पहुंचे थे और गंगा में डुबकी लगाई थी। हालांकि, यह उनका निजी दौरा था, जिसकी जानकारी हरिद्वार में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी नहीं दी गई। हालांकि देर रात खुद अखिलेश यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी हरिद्वार यात्रा की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में डुबकी लगाते नजर आए।
महाकुंभ को लेकर सपा अध्यक्ष ने क्या कहा था?
सपा अध्यक्ष ने महाकुंभ को लेकर कहा था कि, ‘मैं हमेशा कुंभ जाता रहा हूं और अगर आप कहें तो मैं समय-समय पर गंगा स्नान करते हुए तस्वीर भी साझा कर सकता हूं। लेकिन कम से कम वो तस्वीरें तो साझा करें जो दूसरों को गंगा स्नान करने के लिए कह रहे हैं।’ अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा था, ‘कुछ लोग पुण्य करने के इरादे से गंगा स्नान करने जाते हैं, कुछ लोग दान करने जाते हैं और कुछ लोग अपने पाप धोने जाते हैं। हम पुण्य और दान के लिए जाएंगे।’
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी साल 2019 में कुंभ आयोजन के दौरान प्रयागराज में गंगा स्नान किया था। फिलहाल वे महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं को पीने के पानी से लेकर खाने और सोने तक की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।