India News (इंडिया न्यूज), Odisha: ओडिशा के बालासोर जिले के एक सरकारी अस्पताल से एक दिन का बच्चा कथित तौर पर चोरी हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है कि इस मामले के जानकारी के बाद उसे 12 घंटे के भीतर बचा लिया गया और एक आशा कार्यकर्ता सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि लड़का 9 जून को बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल से लापता हो गया था। जिसके बाद उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने दिखाई तत्परता
बता दें कि, 60 वर्षीय मिनाती दंडपत द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार उनकी बहू अनीता दंडपत (25) ने 8 जून की रात को एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन उसे अज्ञात लोगों ने चुरा लिया और उन्हें आशा कार्यकर्ता संध्यारानी पात्रा की संलिप्तता पर संदेह है। पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की और 12 घंटे के भीतर जिले के बलियापाल इलाके में लड़के को खोज निकाला तथा आशा कार्यकर्ता समेत दो महिलाओं को हिरासत में लिया। 4 अप्रैल को जिला मुख्यालय अस्पताल से एक और नवजात शिशु चोरी हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने रेमुना इलाके के दुर्गादेवी गांव में खोज निकाला।
Kanimozhi: डीएमके संसदीय दल की नेता कनिमोझी नियुक्त, एमके स्टालिन ने की घोषणा -IndiaNews