India News (इंडिया न्यूज) ONGC Employee Killed His Sons: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक दुखद घटना घटी है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) में काम करने वाले 37 वर्षीय वी चंद्र किशोर ने अपने दो मासूम बेटों की हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। बच्चों की उम्र सात और छह साल थी। किशोर ने कथित तौर पर बच्चों के खराब स्कूल प्रदर्शन के कारण यह खौफनाक कदम उठाया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई। किशोर ने अपने दोनों बेटों को पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर मार डाला और फिर खुद भी फांसी लगा ली।
500 पार पहुंचे शुगर पर भी मिनटों में लगाम लगाता है ये हरा पत्ता! डायबिटीज मरीजों के लिए है वरदान, नसों से चूस लेता है सारा कोलेस्ट्रॉल, बस जान लें सेवन का सही तरीका
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक वी चंद्र किशोर ONGC में काम करते थे। उनके सात और छह साल के दो बेटे थे। पुलिस के मुताबिक किशोर बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित रहते थे। उन्हें डर था कि अगर बच्चे पढ़ाई में अच्छे नहीं रहे तो उन्हें आगे चलकर जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसी चिंता ने उन्हें इस हद तक धकेल दिया कि उन्होंने पहले अपने बच्चों की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली।
बच्चों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला
पुलिस ने बताया कि किशोर ने बच्चों को पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर मार डाला। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। उसकी पत्नी रानी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति को बेडरूम में फंदे से लटका हुआ पाया, जबकि दोनों बेटों के शव बाल्टी में थे। यह देख रानी के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में किशोर ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता जताई है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। बच्चों की पढ़ाई का दबाव कई बार अभिभावकों पर हावी हो जाता है। यह घटना इसी का नतीजा है।