India News (इंडिया न्यूज)Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। उसने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया है कि वह इसे सालों तक याद रखेगा। भारत की बहादुर सेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमला कर 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। इस हमले में भारत ने ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया जिससे पाकिस्तान के परखच्चे उड़ गए।
हमलों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों सेनाओं के सटीक हमला करने वाले हथियार सिस्टम का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लोइटरिंग हथियार भी शामिल थे। खुफिया एजेंसियों की ओर से पाकिस्तान और पीओके में आतंकी कैंपों पर हमले के इनपुट दिए गए थे। हमले भारतीय धरती से ही किए गए थे।
Operation Sindoor के बाद चूहे की तरह बिल में छिपा पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर, ढूंढने के बाद भी नहीं चल रहा पता
हमले में इस मिसाइल का इस्तेमाल
भारत ने स्कैल्प मिसाइल से पाकिस्तान पर हमला किया। इस मिसाइल को राफेल विमान से लॉन्च किया गया था। स्कैल्प मिसाइल की स्पीड मैक प्वाइंट 8 है। यह 560-600 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। यह दुश्मन के रडार को चकमा देने में सक्षम है। स्कैल्प मिसाइल ‘किल वेब’ रणनीति का हिस्सा है। भारत के पास 300 से ज़्यादा स्कैल्प मिसाइलें हैं।
पहलगाम हमले का बदला
भारत की यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के दो हफ़्ते बाद हुई है। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद उठाए गए हैं जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इसमें कहा गया है कि हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। इस कार्रवाई के तुरंत बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, भारत माता की जय।
25 मिनट में 21 जगहों पर हमला
सेना के मुताबिक, भारत ने रात 1:05 बजे हमला किया। हमला रात 1:30 बजे खत्म हुआ। इन 25 मिनटों में पाकिस्तान में 21 जगहों पर हमले किए गए। आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमले में 100 से ज़्यादा आतंकी मारे गए। भारत की इस स्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर का परिवार भी तबाह हो गया। उसके परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है।
धर्म और नाम पूछकर लोगों को मारी गोली
पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पहलगाम में लोगों को नाम और धर्म पूछकर गोली मारी। जिन लोगों को गोली मारी गई, वे पर्यटक थे। हमले में खास तौर पर पुरुषों को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद भारत में गुस्से का माहौल था। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने 23 अप्रैल को की। उन्होंने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कूटनीतिक संबंध खत्म कर दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान के साथ व्यापार भी बंद कर दिया।