Delhi Weather Update: देश के उत्तरी इलाकों में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। वहीं देश के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर काफी अधिक असर पड़ा है। हालांकि, बीते दिन दिल्ली-NCR में धूप खिलने के कारण लोगों को भीषण ठंड से छोड़ी बहुत राहत मिली है।

दिल्ली-NCR में आज छाए रहेंगे बादल

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज बुधवार, 11 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। वहीं 11 से 13 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक दर्ज की जाएगा। इसके साथ ही 14 जनवरी के बाद तापमान फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान तापमान 4-5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Also Read: जोशीमठ में आज होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन, एजेंसियों ने जमाया डेरा